Pages

एक लड़की

एक लड़की 
जो खुश रहती है 
खुश दिखती है
जिसकी पहचान ...
उसकी हँसी हुआ करती है
पहाडी नदी की मानिंद होती है
पता है तुम्हें
रोती भी बहुत जोर से है
बारिश की तरह

आँसुओं का सैलाब
उसका मन प्रांगण
साफ़ कर देता है
उसका साथ
चाहो तो तैयार रहना
टूटने के लिए
या बन जाना
नर्मदा के कंकर
पूजनीय
वन्दनीय
शिव 

No comments:

Post a Comment