Pages

तुमको याद किया

मैंने थोड़े फूल खिलाये एक गुलशन आबाद किया
दिल की ज़मीं पर नाम तुम्हारा लिखकर तुमको याद किया
मुझको ग़वारा कब था साहिब रस्मे उदूं से डर जाना
अपनी सरहद पार करी और खुलकर तुमको याद किया
कितने घने अँधेरे होंगे ये मुझको मालूम न था
आँख मूँद संग बढ़ जाने को दिलबर तुमको याद किया

प्यार की बात है

प्यार की बात है बात में प्यार है
साज़े दिल बज उठा छेड़ कर तार है
उनकी शोख़ी समाई है अंदाज़ में
हर अदा कर रही अपनी हद पार है
वो न आये मगर राह तकते हैं हम
इश्क़ अब दुनियादारी से दो चार है
कोइ कह हँस दिया कोइ हँस कह दिया
हमको भारी पड़ा उनका इज़हार है
सुर्ख़ रुख़ ने बयाँ कर दी बातें सभी
बेज़ुबाँ होके भी एक अख़बार है
मैं डरूँ क्यों भला ख़ौफ़े बदनामी से
प्यार में जीत दिल की हरेक हार है
============================

कब आयेगा

वो ख़फ़ा होगा बहुत झल्लायेगा 
प्यार है तो कुछ भी न कह पायेगा 
आहटों पर चौंक जाता मन मेरा 
आह्वानों में असर कब आयेगा 
========================

या इलाही

कह गया सब राज़ मेरा सुर्ख़ चेहरा ,छूटते सामाँ ने भी दे दी गवाही 
इब्तिदा इज़हार की जब यूँ हुई है जाने क्या हो आगे आगे या इलाही 
================================================

आश्वासन

कुछ आश्वासन दे देना जब मैं तुमसे वादे माँगूँ 
इस जीवन में साँस से ज्यादा आस ज़रूरी लगती है 
===================================

आसमान में

कहा किसी फ़कीर ने अजीब सी ज़ुबान में 
न लौ जली दिखी कभी उजाड़ से मकान में 
न पूजता था शख्स वो न माँगता जहान से 
यक़ीन था उसे सदा ख़ुदाइ आसमान में 
===========================

धड़कन की तरह

नज़्म कविता इश्क़ मौसम कैसे रूमानी न हो 
जब उतर जाए तहे दिल लफ़्ज़ धड़कन की तरह 
================================